1 नवंबर 2014 - 15:47
ऑले ख़लीफ़ा द्वारा इमाम हुसैन अ. के अज़ादारों पर हमलों की निंदा।

मानवाधिकार मामलों में संयुक्त राष्ट्र समिति के सदस्य ने इमाम हुसैन अ. के अज़ादारों पर हमले को लेकर ऑले ख़लीफ़ा सरकार की निंदा की है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकार मामलों में संयुक्त राष्ट्र समिति के सदस्य ने इमाम हुसैन अ. के अज़ादारों पर हमले को लेकर ऑले ख़लीफ़ा सरकार की निंदा की है।
रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकार मामलों में संयुक्त राष्ट्र समिति के सदस्य हैसम अबू सईद ने अपने एक बयान में कहा है कि विश्वस्नीय सूचना और जानकारी के आधार पर ऑले ख़लीफा सरकार के अधिकारियों ने मुहर्रम के महीने में इमाम हुसैन अ. मजलिसों में हमले किए हैं और ऑले ख़लीफा सरकार के अधिकारियों की ऐसी घिनौनी कार्यवाहियां बहरैन में मानवाधिकार के खुल्लम खुल्ला उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
अबू सईद ने बहरैन की जनता के खिलाफ़ ऑले ख़लीफा सरकार द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर इशारा करते हुए, विश्व समुदाय से मांग की कि वह बहरैन में न्याय की स्थापना के लिए ऑले ख़लीफा सरकार पर दबाव डाले।
मानवाधिकार मामलों में संयुक्त राष्ट्र समिति के सदस्य ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ऑले ख़लीफ़ा सरकार ने बहरैन की जनता की क़ानूनी मांगों में से कोई सकारात्मक क़दम नहीं उठाया है, कहा कि बहरैन में जनता पर अत्याचार किए जाने का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो देश का संकट और बढ़ जाएगा।